प्रदेश
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 15 अप्रैल से राम नवमी के दिन यानि 17 अप्रैल तक श्री राम जन्मभूमि मंदिर 24 घंटे दर्शन के लिए खुलने का अयोध्या प्रशासन ने ऐलान किया था लेकिन अब इस पर विवाद शुरू हो गया है. पहले राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामलला 5 वर्ष के ठाकुर है उन्हे कितना जगाया जा सकता है.
अब मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने साफ-साफ कह दिया है कि कोई भी मंदिर 24 घंटे नहीं खुला रहता है प्रशासन यह तय कर ले कि बीच में सुबह मंदिर बंद होगा यह रात में लेकिन मंदिर तो बंद होगा. उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर के ट्रस्टी और प्रशासन इस बारे में तय करके इस बारे में पहले से श्रद्धालुओं को जानकारी दे दें जिससे उनका कोई असुविधा न हो.