शिक्षा

शिक्षा

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने अपनी पाठ्यपुस्तकों में बदलाव करते हुए अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने, गुजरात दंगों में मुसलमानों के मारे जाने, हिंदुत्व और मणिपुर के भारत में विलय के संदर्भ संशोधन किया है।


एनसीईआरटी ने हालांकि संशोधित गए विषयों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि बदलाव नियमित रूप से पाठ्यक्रम को अद्यतन करने का हिस्सा हैं और इसका संबंध नए पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार नयी पुस्तकों के विकास से नहीं है।