प्रदेश
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि मस्जिद के अंदर ही उनकी पिटाई की गई। इकबाल अंसारी की शिकायत पर रामजन्मभूमि थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर उनकी उनकी पिटाई की गई है। इससे उन्हें चोट भी लगी है। एक वीडियो भी इससे संबंधित सामने आया है।