देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करने के बाद सीमा पार भागने वाले किसी भी व्यक्ति को मारने के लिए भारत, पाकिस्तान में प्रवेश करेगा. आवश्यकता पड़ी तो भारत पाकिस्तान में घुस के मार करेगा.
राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है, लेकिन अगर कोई भारत को बार-बार आंखें दिखाता है, भारत आता है और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करता है, तो हम उन्हें नहीं बख्शेंगे."