राजनीती

राजनीती

कंगना रानावत ने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए तंज कसा, "मुझे नहीं पता क्यों उनकी शादी नहीं हुई और घर नहीं बसा, क्यों उनका करियर नहीं बन पा रहा है। राहुल गांधी को किसी भी मुकाम पर सफलता नहीं मिल पा रही है, मुझे वो बेहद अकेले लगते हैं। मुझे लगता है कि उन पर बहुत प्रेशर डाला जाता है कि तुम ये करो, चाहे तुमसे हो या ना हो। अभी वो साठ साल के होने वाले हैं, फिर भी उनको बार-बार यंग कहकर लॉन्च किया जाता है। मैंने ऐसे बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में भी देखा है। उनके मां-बाप उनके पीछे पड़े हुए हैं, उनकी जिंदगी बिल्कुल नरक कर दी है, करो-करो करना ही पड़ेगा। अब वो बच्चे एकदम से बर्बाद हो चुके हैं। उनकी भी यही स्थिति है। राहुल गांधी को कुछ और करना चाहिए था, वो सफल हो सकते थे। ये बात उनकी माता नहीं समझती हैं।"