देश
गृह मंत्रालय ने कई प्रावधानों और एफसीआरए के उल्लघंन के मामले में कम से कम पांच जाने माने गैर सरकारी संगठन के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। एफसीआरए के रजिस्ट्रेशन के रद्द होने के बाद अब ये एनजीओ विदेशों से पैसे नहीं ले पाएंगे और ना ही इनके पास जो इस समय पैसा है उसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
जिन पांच एनजीओं के रजिस्ट्रेशन रद्द हुए हैं उनमें वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएनआई सिनोडिकल बोर्ड ऑफ सोशल सर्विसेज, इंडो-ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी, चर्च ऑक्जिलरी फॉर सोशल एक्शन और इवेंजेलिकल फेलोशिप ऑफ इंडिया शामिल हैं।