देश
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को उच्च सदन के 12 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में धर्मशिला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी सी चंद्रशेखर, एल मुरुगन, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं। शपथ लेने वाले सदस्यों का कार्यकाल 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है। राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि शपथ लेने वाले 12 सांसदों में से सात भारतीय जनता पार्टी , तीन कांग्रेस और दो राष्ट्रीय जनता दल के हैं।