क्रिकेट
मुंबई के एक कोर्ट ने बुधवार को पुलिस को क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ पिछले साल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल की छेड़छाड़ की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एससी तायडे ने पुलिस को 19 जून तक जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
शॉ ने आरोपों का खंडन किया है। इंफ्लुएंसर सपना गिल ने आरोप लगाया था कि शॉ ने अंधेरी में एक पब में उनके साथ छेड़खानी की थी।
पृथ्वी शॉ ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2024 सीजन का पहला मैच खेला था।