प्रदेश

प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है.


पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया था कि राजीव नयन पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है. उसका नाम हाल ही में आयोजित आरओ/ एआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने में भी आया है. प्रशांत कुमार ने बताया कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 396 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें से 54 को यूपी एसटीएफ ने पकड़ा है.