देश

देश

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को गुवाहाटी एयरपोर्ट के लाउंज में महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद वापस यूपी भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिला कर्मी की शिकायत के बाद हुई जांच के बाद उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को समयपूर्व समाप्त कर दिया है।



महिला ने अपनी शिकायत एयरपोर्ट के अधिकारियों से की, जिसके बाद गुवाहाटी के पुलिस उपायुक्त को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच करने को कहा गया था। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया, हालांकि पीड़िता ने आगे पैरवी करने से मना कर दिया।