अंतर्राष्ट्रीय
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को यहां उनके निजी आवास पर बनाई गई उप-जेल में कैद के दौरान विषाक्त भोजन दिया गया और यदि उन्हें नुकसान पहुंचता है तो सेना प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।