देश

देश

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पांच राज्यों में आठ जिलाधिकारियों और 12 पुलिस अधीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। आयोग ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोग द्वारा की गई नियमित समीक्षा के तहत यह फैसला किया गया।इन्हें लोकसभा चुनावों के पूरा होने तक कोई चुनाव ड्यूटी नहीं दी जाएगी।


आयोग ने कटक के जिलाधिकारी (डीएम) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) विनीत भारद्वाज, जगतसिंहपुर की डीएम और डीईओ पारुल पटवारी, आंगुल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधांशु शेखर मिश्रा, बरहामपुर के एसपी सर्वण विवेक एम, खुर्दा एसपी जुगल किशोर बनोथ, राउरकेला के एसपी मित्रभानु महापात्र, सुंदरगढ़ के एसपी कंवर विशाल सिंह और पुलिस महानिरीक्षक आशीष कुमार सिंह का तबादला करने का आदेश दिया है।