देश
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, नौ केंद्रीय मंत्रियों समेत 54 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार व बुधवार को समाप्त हो रहा है। इनमें से सात केंद्रीय मंत्रियों समेत 49 सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया।
सात केंद्रीय मंत्रियों शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया।