देश
ओडिशा की प्रसिद्ध भक्ति गायिका शांतिलता बारिक का कैंसर से निधन हो है। सोमवार रात शांतिलता ने 64 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
शांतिलता बारिक ओडिशा में घर-घर में पहचानी जाती थीं। बालकृष्ण दास, मार्कंडेय महापात्रा, सिंघारी श्यामसुंदर कर और गोपाल पांडा जैसे दिग्गजों ने उन्हें प्रशिक्षित किया था। उन्होंने 'थका मन चला जिबा', 'भाजी भाजी तो नामा', 'हे चकनयन' और 'बलिरेणु महाबंध' जैसे कई लोकप्रिय गीत गाए।