देश

देश

अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर दो के बैरक में अकेले रखा गया है.

इसी तिहाड़ की जेल नंबर एक में मनीष सिसोदिया हैं. जेल नंबर पांच में संजय सिंह बंद हैं. जेल नंबर सात में सत्येंद्र जैन बंद हैं तो वहीं के कविता जेल नंबर छह में हैं. वहीं विजय नायर जेल नंबर चार में बंद है.

केजरीवाल ने जेल में मिलने के लिए 6 लोगों ने नाम दिए हैं. नियमों के मुताबिक जेल में जाने वाला कोई भी कैदी 10 लोगों के नाम जेल प्रशासन को दे सकता है, जिनसे वो जेल में रहते हुए मुलाकात करना चाहता है.