प्रदेश

प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी सादुल्लाहनगर थाने की जमीन हथियाने के मामले में फंस गए हैं। डीएम की जांच में पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक थाने शरीफ शहीदे मिल्लत अब्दुल कद्दूस शाह रहमतउल्लाह अलैह नामक समिति का गठन पूर्व विधायक ने कराया और अपने सगे भाई मारूफ अनवर हाशमी को मुतवल्ली नियुक्त कर थाने की जमीन पर मजार बना दिया। यही नहीं थाने के नाम की जमीन को हटवाकर समिति का नाम भी दर्ज करा दिया।


प्रभारी निरीक्षक बृजनंदन सिंह का कहना है कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विवेचना होगी।