देश
सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी के मामले में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनधि स्टालिन को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने खरी खोटी सुनाई है ।
उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना , डेंगू और मलेरिया वायरस से किया था और उसको नष्ट करने की बात की थी।विवादित बयान के बाद उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ देश में जगह-जगह एफआईआर दर्ज किया गया ।सभी दर्ज़ एफआईआर को एक साथ क्लब करने की मांग लेकर वो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।
कोर्ट में पीठ ने कहा, ''आपने स्वेच्छा से बयान दिया है. आप मीडियाकर्मियों की तुलना मंत्री से नहीं कर सकते. आपने मीडियाकर्मियों के मामलों का हवाला दिया है, जिन्हें अपने मालिकों के निर्देशों का पालन करना पड़ता है और टीआरपी और अन्य चीजों का ध्यान रखना पड़ता है.