देश
मुख्तार अंसारी के जनाजे के वक्त अफजाल अंसारी और डीएम आर्यका अखौरी में तल्ख बातचीत हुई। इस बात को लेकर पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डिपार्मेंट आफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के मुख्य सचिव को शिकायत की है। उन्होंने डीएम आर्यका अखौरी के कार्यशाली को आपत्तिजनक बताया।अपनी शिकायत में ठाकुर ने कहा है कि मृत व्यक्ति की याद में नारे लगाना और अंतिम संस्कार से जुड़ा कोई कार्य करना देश के संविधान में कहीं से भी रोके जाने के योग्य नहीं है। इसके लिए अलग से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है।