देश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रेस कांफ्रेंस कर मौसम की जानकारी दी है कि अप्रैल-जून में 10-20 दिन लू चलने की आशंका है। मई तक अल नीनो की स्थिति बनी रहेगी।
गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में लू का सबसे अधिक असर होने का अनुमान है।