देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट लिखा कि,' यह बताते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है कि भारत का रक्षा निर्यात अभूतपूर्व तरीके से बढ़कर 21 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। '