देश
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से शाहिद सिद्दीकी ने इस्तीफा दे दिया है.
शाहिद सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि" कल मैंने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पोस्ट से अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत सिंह जी को भेज दिया है. आज जब भारत का संविधान और लोकतांत्रिक ढाँचा ख़तरे मैं है ख़ामोश रहना पाप है. मैं जयंत जी का आभारी हूं पर भारी मन से आरएलडी से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूं . भारत की एकता, अखंडता विकास और भाईचारा सर्वप्रिय है. इसे बचाना हर नागरिक की ज़िम्मेवारी और धरम है ."