प्रदेश
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी में तैनात कांस्टेबल फय्याज ने मुख्तार अंसारी को "शेर ए पूर्वांचल" बताते हुए अपने व्हाट्सअप पर 'अलविदा' लिखा था।
सिपाही के व्हाट्सअप स्टेटस का स्क्रीनशॉट लोगों ने X पर पोस्ट करते हुए @Uppolice को टैग किया। जिस पर त्वरित कार्यवाही हुई और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।सिपाही पर कर्मचारी आचरण नियमावली और पुलिस एक्ट का उलंघन का आरोप लगा है।