राजनीती
दिल्ली में विपक्षी इंडिया गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ में शामिल नेताओं ने लोगों से अपील की कि वो लोकसभा चुनावों में "गणतंत्र और संविधान बचाने के लिए" बीजेपी की ख़िलाफ़ वोट करें.
रामलीला मैदान में हुई रैली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फ़ारूक़ अब्दुल्ला, शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे, वामपंथी पार्टियों की ओर से सीताराम येचुरी, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी से तेजस्वी यादव, सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन और टीएमसी से डेरेक ओ ब्रायन शामिल हुए.