देश
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी के समय में श्रीलंका को दिए गए कच्चातीवु द्वीप के लिए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "ये द्वीप सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। देश आजाद हुआ तब हमारे पास था और ये हमारे भारत का अभिन्न अंग रहा है लेकिन कांग्रेस ने चार-पांच दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप तो गैर-जरूरी है, फालतू है, यहां तो कुछ होता ही नहीं है और ये कहते हुए मां भारती का अंग आजाद भारत में ये कांग्रेस के लोगों ने, इंडिया अलायंस के साथियों ने मां भारती का एक अंग काट दिया और भारत से अलग कर दिया।"
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सफाई दी है और कहा कि जिन परिस्थितियों और संदर्भों में ये फैसले लिए गए, उन्हें नजरंदाज कर कांग्रेस नेताओं को बदनाम किया जा रहा है।