देश

देश

सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे और मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को अपना विधायक मानने से इन्कार कर दिया।अरविंद ने कहा कि अब्बास हमारे नहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विधायक हैं। जब सपा से गठबंधन हुआ था, तब सपा नेता ने हमारे सिंबल पर अब्बास को चुनाव मैदान में उतार दिया था। प्रत्याशी का नाम बताए बगैर ही एबी फॉर्म भरवा दिया था। सुभासपा पहले दिन से कह रही है कि अब्बास अंसारी हमारे विधायक नहीं हैं।