देश
दो महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सदस्य दीपक कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. खिलाड़ियों के मुताबिक, दीपक कुमार ने कथित तौर पर 28 मार्च की रात को शराब के नशे में आकर उनके साथ होटल के कमरे में मारपीट की.
आरोपी दीपक कुमार ने तमाम आरोपों को खारिज किया.
गोवा फुटबॉल एसोसिएशन की शिकायत के आधार पर दीपक कुमार को मापुसा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.