देश
बरियातू रोड की 8.5 एकड़ जमीन हड़पने की कोशिश मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पांच के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दिया है।
दाखिल चार्जशीट के अन्य आरोपितों में बड़गाईं अंचल का राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत के करीबी साथी आर्किटेक्ट विनोद सिंह, विवादित जमीन पर चारदीवारी करवाने वाले हिलेरियस कच्छप व जमीन के असली रैयत राजकुमार पाहन शामिल हैं।
दाखिल चार्जशीट में बताया गया है कि कैसे सबने एक-दूसरे की मिलीभगत से उक्त प्रतिबंधित किस्म की जमीन को हेमंत सोरेन व उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर हस्तांतरित करने की कोशिश की।