देश
निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां को लगभग चार घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )ने उसे हिरासत में लेने का फैसला किया क्योंकि आरोपी ने कथित तौर पर पूछताछ में सहयोग नहीं किया और पूछे गए अधिकांश प्रश्नों को टाल दिया।
शाहजहां को पहली बार इस साल फरवरी में बशीरहाट जिला पुलिस ने ईडी और सीएपीएफ टीमों पर हमले की योजना बनाने और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।