प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार रात को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। पथराव में गाड़ियों में बैठे 10 से ज्यादा कार्यकर्ता चोटिल हो गए हैं।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में चुनाव की सभा चल रही थी। सभास्थल के पास ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान कुछ युवक पहुंचे और खड़ी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे गांव में भगदड़ मच गई।
अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।