देश
दिल्ली पुलिस की ओर से न्यूजक्लिक के संस्थापक एवं प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को आतंकवाद रोकथाम कानून के तहत दर्ज मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।
दिल्ली पुलिस ने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने के इरादे से कथित तौर पर चीनी कंपनियों के माध्यम से धन प्राप्त करने के लिए दर्ज मामले में न्यूजक्लिक के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA )की धाराओं में अपना पहला आरोप पत्र दायर किया।
प्रबीर पुरकायस्थ के साथ ही गिरफ्तार किए गए न्यूजक्लिक में एचआर हेड रहे अमित चक्रवर्ती को स्पेशल सेल ने केस का सरकारी गवाह बना लिया है, इसलिए उसे आरोपित नहीं बनाया गया।