देश
आयकर विभाग ने टैक्स रिटर्न में विसंगतियों के लिए कांग्रेस को 1823 करोड़ रुपये के भुगतान के नोटिस जारी किए हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के प्रति नाराज नजर आ रहे हैं।
अपने एक्स पर पोस्ट किया , ‘जब सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। यह मेरी गारंटी है।’