राजनीती
शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि एअर इंडिया-इंडियन एयरलाइन्स विलय मामले में सीबीआई द्वारा 'क्लोजर रिपोर्ट' दाखिल किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से माफी मांगनी चाहिए।पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में जब यह प्रक्रिया चल रही थी तब राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल केंद्रीय नागर विमानन मंत्री थे।भाजपा ने मनमोहन सिंह के कार्यकाल में नागर विमानन क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बहुत हल्ला मचाया था।