प्रदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी को जहर दिए जाने के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. अगर कोई इसकी जांच कराना चाहता है, तो वो करवा सकता है.
राजनाथ सिंह ने कहा, "ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. अगर इसकी कोई जांच कराना चाहता है, तो वो करा सकता है. उनको हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की. उन्हें पूरी मेडिकल सहायता दी गई, लेकिन वह नहीं रहे."