प्रदेश
उत्तर प्रदेश में पारा सामान्य से अधिक पहुंच चुका है, धीरे-धीरे 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने लगा है। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान आगरा में सर्वाधिक रहा, यहां पर पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री पहुंचा। दिन के साथ ही रात भी गर्म होने लगी है। अगले तीन दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश-बिजली की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बौछारें पड़ सकती हैं।