देश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर ने चुनावी बॉन्ड मामले पर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ देश का सबसे बड़ा घोटाला नहीं बल्कि दुनिया का सबसे स्कैम है.
एक न्यूज चैनल 'रिपोर्टर टीवी' से बातचीत के दौरान वह बोले- मुझे लगता है कि चुनावी बॉन्ड का मुद्दा बहुत अहम मुद्दा बनेगा. बीजेपी की लड़ाई विपक्षी दलों या फिर और पार्टियों से नहीं होगी बल्कि इस मुद्दे के चलते असल लड़ाई बीजेपी और भारत के लोगों के बीच नजर आएगी.