प्रदेश

प्रदेश

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ के जिलाधिकारी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है डीएम आवास का किराया 40 साल से क्यों जमा नहीं हुआ इसे तत्काल प्रभाव से जमा करिए।

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार है और लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी है। जिला प्रशासन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एलडीए से कई ब्योरा तलब किया है।


लखनऊ जिलाधिकार का आवास सरोजनी नायडू पार्क के पास नूर बख्श की कोठी में बना है। एलडीए ने इस कोठी को किराए पर दिया है। लेकिन करीब 40 साल से किराया नहीं जमा हो रहा। अभी तक किराया कुल 1,67,031 हुआ है। एलडीए के ओएसडी ने नोटिस जारी करते हुए किराया जमा करने के लिए कहा है।