देश
निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आज से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
दूसरे चरण के लिए 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चेलेगी और 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
इस चरण में यूपी की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर समेत आठ सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के एक हिस्से में 13 विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में वोट पड़ेंगे।