देश
होली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने होली खेल रहे तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ के बाद छह नक्सलियों के शव बरामद किया गया है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी।मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।