देश
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने केरल में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा और उनके स्वामित्व वाली आईटी कंपनी के साथ-साथ अन्य पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.
सीएम विजयन की बेटी वीणा के खिलाफ एक मिनिरल फर्म के साथ गैरकानूनी लेन-देन के आरोप लगे हैं
जांच में पता चला कि कोच्चिन मिनिरल्स रूटाइल लिमिटेड ने वीणा की कंपनी एक्सालोजिक्स सॉल्यूशन्स को 2018-19 के बीच में 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जबकि उस समय ये IT फर्म कोई सर्विस नहीं मुहैया करवा रही थी.