देश
आम आदमी पार्टी के मीडिया सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. ईडी कस्टडी में अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हुई है. उनका शुगर लेवल लगातार अप एंड डाउन हो रहा है. सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक नीचे आ गया है.डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना सेहत के लिए ठीक नहीं है.