देश
शराब घोटाले के विषय में 28 मार्च को कोर्ट में बतायेंगे केजरीवाल - सुनीता केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि कल शाम मैं जेल में दिल्ली सीएम से मिली, उन्होंने एक बात मुझसे कही कि कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने पिछले 2 साल में 250 से ज्यादा रेड की. वो इस कथित घोटाले का पैसा खोज रहे हैं. अभी तक हुई किसी रेड में एक पैसा नहीं मिला. मनीष, सतेंद्र और संजय सिंह के यहां रेड हुई पर एक भी पैसा नहीं मिला. इस कथित घोटाले का पैसा कहां है. दिल्ली सीएम ने कहा कि वो इसका खुलासा 28 मार्च को कोर्ट के सामने करेंगे. सारे देश को पूरा सच बताएंगे कि इस कथित घोटाले का पैसा कहां है और उसका सबूत ही देंगे. वो बहुत सच्चे, देशभक्त, निडर और साहसी व्यक्ति है. उनकी लंबी आयु और सेहत की कामना करूंगी. उन्होंने कहा कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन आत्मा आप सभी के बीच है.