देश
आज बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंगला के आवास छापेमारी कर रही है।दीपक सिंगला पूर्वी दिल्ली की मशहूर मिठाई की दुकान सिंगला स्वीट्स के मालिक हैं।
दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के गोवा प्रभारी हैं। आबकारी घोटाले से मिले धन के गोवा चुनाव में खपाए जाने की ईडी जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि घोटाले से मिले 45 करोड़ रुपये गोवा विधानसभा चुनाव में खर्च किए गए।