देश
लोकमान्य तिलक स्पेशल 01410 ट्रेन की एसी बोगी में भीषण आग लग गई. घटना आरा के कारीसाथ हॉल्ट पर पर हुई. होली की वजह से ट्रेन में यात्रियों की संख्या बेहद कम थी इस कारण अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
दानापुर से मुंबई जा रही होली स्पेशल में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और कुछ ही देर में ट्रेन के एसी बोगी में आग लग गई.