देश
केन्द्र सरकार जम्मू-कश्मीर से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट यानी AFSPA हटाने के बारे प्लानिंग कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है. जेके मीडिया ग्रुप को दिए एक इंटरव्यू में शाह ने बताया जम्मू कश्मीर से सेना को वापस बुला लिया जाएगा और यहां के लॉ एंड ऑर्डर को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा.
वहीं, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर शाह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सितंबर से पहले विधानसभा का चुनाव होगा. जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को स्थापित करना प्रधानमंत्री मोदी का वादा है और इसे पूरा किया जाएगा.