क्रिकेट

क्रिकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों के बड़े अतंर से हराया.


चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस मैच में बल्लेबाजी करने उतरी ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 143 रन ही बना सकी. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी जीत मिली.