अंतर्राष्ट्रीय
इस्लामिक देश सऊदी अरब जो कभी कट्टरता के लिए दुनिया भर में जाना जाता था, मोहम्मद बिन सलमान अल के राज में अपनी छवि सुधार रहा है।अब सऊदी अरब आधिकारिक तौर पर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है।
27 वर्षीय मॉडल रूमी अलकाहतानी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपने देश सऊदी अरब से पहली प्रतिभागी होंगी।
इससे पहले हाल ही में सऊदी अरब ने गैर-मुस्लिम राजनयिकों को शराब खरीदने की अनुमति दी थी। इसके अलावा महिलाओं को सार्वजनिक रूप से गाड़ी चलाने और पुरुषों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी।