देश

देश

अयोध्या,उत्‍तर प्रदेश का एक ऐसा एयरपोर्ट, जो महज 60 दिनों की अवधि में सूबे का सबसे बड़ा घरेलू एयरपोर्ट बन गया है. इतना ही नहीं, इस एयरपोर्ट देश के 74 घरेलू एयरपोर्ट में 65 एयरपोर्ट को पीछे छोड़कर नौवें पायदान पर अपनी जगह बना ली है.


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 में अयोध्‍या एयरपोर्ट से विभिन्‍न गंतव्‍यों के बीच 170 फ्लाइट्स ने आवागमन किया था. वहीं, अयोध्‍या से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्‍या 24886 थी. इस आंकड़े के साथ, अयोध्‍या एयरपोर्ट घरेलू एयरपोर्ट की श्रेणी में सूबे का तीसरे और देश में 26वां एयरपोर्ट बन गया.