देश
पापुलर फूड ब्लॉगर नताशा डिड्डी का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया.
नताशा डिड्डी को इंस्टाग्राम पर 'द गटलेस फूडी' के नाम से जाना जाता है. उनके 1 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स थे. नताशा इसलिए अधिक लोकप्रिय थीं क्यों कि वह एक ऐसी फूड ब्लॉगर थी जिनका पेट नहीं था. ट्यूमर का पता चलने के बाद उनका पूरा पेट निकाल दिया गया था.