राजनीती
कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी ने सोमवार को अपनी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर लिया। लोकसभा चुनाव से पहले वह एक बार फिर से बीजेपी में लौट आए हैं।
रेड्डी अवैध खनन से जुड़े नौ सीबीआई मामलों में आरोपी हैं। ये मामले तब के हैं जब 2008 से 2013 के दौरान भाजपा कर्नाटक की सत्ता पर काबिज थी।
भाजपा में शामिल होने को "घर वापसी" बताते हुए रेड्डी ने कहा कि केआरपीपी का भाजपा में विलय करने का कदम "नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना और उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है
।"