देश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में बाढ़ प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता न मिलने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर सीधा हमला करते हुए कहा, "वित्त मंत्री हमें कोई राहत राशि नहीं दे रही हैं। जब राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, तो निर्मला सीतारमण उसे 'भिक्षा' कह रही थीं। जबकि वो बाढ़ प्रभावितों का अधिकार है। अगर आप लोकतंत्र में ऐसे ही लोगों का अपमान करती रहीं तो आपकी हार निश्चित है।"
इन आरोपों के साथ मुख्यमंत्री स्टालिन ने केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर तमिलनाडु के लोगों के लिए जरूरी कल्याणकारी योजनाओं को नजरअंदाज करने का भी गंभीर आरोप लगाया।